Types of Voucher in Tally (टैली में वाउचर के प्रकार)

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Types of Voucher in Tally (टैली में वाउचर के प्रकार)

टैली में वाउचर कितने प्रकार के होते हैं ? आज हम इनके बारे में पढ़ेंगे। 


सबसे पहले यह जान लेते हैं कि वाउचर होता क्या हैं ?
Types of Voucher in Tally
Types of Voucher in Tally

आज से कुछ सालों पहले हम हाथों से कागज़ पर अपना बही खातों को लिखा करते थे, और एक रजिस्टर बनाकर उसमें  हर रोज़ होने वाले लेन देन का पूरा हिसाब लिखकर रखते थे जैसे कि किससे कितना माल खरिदा, किस को कितना माल बेचा, किस व्यक्ति से कितना पैसा लेना है और किस व्यक्ति को कितना पैसा देना है।

लेकिन आजकल के इस युग में सभी कम्प्यूटर का उपयोग करने लगे हैं और इन बही खातों का हिसाब रखने के लिए tally का उपयोग किया जाता हैं। 
किसी भी धन्धे या व्यापार में होने वाले लेन देन की एंट्री टैली में करने के लिए जिसका उपयोग किया जाता हैं उसे वाउचर कहते हैं। 
वाउचर एक साधारण दस्तावेज होता है जिसकी, मदद से हम अपने व्यापार में होने वाली लेन-देन का पूरा हिसाब रखते है, और वाउचर की मदद से हम इसको आसानी से टैली में एंट्री पोस्ट कर सकते है।


वाउचर के प्रकार 


1. कॉण्ट्रा वाउचर
2. पेमेंट वाउचर 
3. रिसीप्ट वाउचर 
4. जर्नल वाउचर 
5. सेल्स वाउचर 
6. क्रेडिट नोट वाउचर 
7. डेबिट नोट वाउचर 
8. परचेस वाउचर 
9. रिवर्सिंग वाउचर 
10. मेमो वाउचर 


कॉण्ट्रा वाउचर :- इस वाउचर का उपयोग तब करते हैं जब बैंक में धन राशि के आदान-प्रदान के लिए, एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंकअकाउंट में लेन देन, किया जाता हैं। इस वाउचर में केवल बैंक और कैश इन दोनों से सम्बंधित ही खाते ही दर्शाये जाते हैं। कॉण्ट्रा वाउचर को टैली में कंप्यूटर कीबोर्ड शॉर्टकट कुंजी F4 बटन दबाकर खोलते हैं।

उदाहरण के लिए राम ने बैंक से 2000 रूपये निकाले और अगले दिन 2000 रूपये बैंक में जमा किये। 
बैंक में चेक जमा करना और प्राप्त करना। 

पेमेंट वाउचर:- इस वाउचर के अंतर्गत धन राशि से सम्बंधित सभी प्रकार के आदान-प्रदान चाहे वो भुगतान नकद हो या बैंक के द्वारा किया गया हो, पेमेंट वाउचर में आता हैं। पेमेंट वाउचर को टैली में कंप्यूटर कीबोर्ड शॉर्टकट कुंजी F5 दबाकर खोलते हैं।

उदाहरण के लिए 

व्यापार में किसी को सैलरी देना, नकद भुगतान करना, किराया देना। 

रिसीप्ट वाउचर:- इस वाउचर का उपयोग किसी से धन राशि का नकद तथा चेक प्राप्त होने से सम्बंधित एंट्री करने के लिए किया जाता हैं। रिसीप्ट वाउचर को टैली में कंप्यूटर कीबोर्ड शॉर्टकट कुंजी F6 दबाकर खोलते हैं।

उदाहरण के लिए
अनिल से 2000 रूपये प्राप्त हुए। 
किराया प्राप्त हुआ 
सैलरी प्राप्त 

जर्नल वाउचर:- इस वाउचर का प्रयोग दो एकाउंट्स के बीच अमाउंट को एडजस्ट करने के लिए किया जाता है |  टैक्स टीडीएस कैलकुलेशन भी जर्नल वाउचर में की जाती है | जर्नल वाउचर को टैली में कंप्यूटर कीबोर्ड शॉर्टकट कुंजी F7 दबाकर खोलते हैं।

Purchase Return, Sale Return, Goods के सिवा कोई (वस्तु) उधार Purchase करने पर, Depreciation Of Fixed Assets 

सेल्स वाउचर:- इस वाउचर का उपयोग तब किया जाता हैं जब हम किसी को नगद में या फिर उधार में माल बेचते है तो इनकी एंट्री सेल्स वाउचर में की जाती हैं। इसकी विंडो 2 तरह की होती है एक वो जिसमे हम स्टोक डिटेल्स देते है और एक वो जिसमे केवल Dr. और Cr. को भरते है दोनों विंडो में स्विच करने के लिए CTRL + V दबाना होता है | सेल्स वाउचर को टैली में कंप्यूटर कीबोर्ड शॉर्टकट कुंजी F8 दबाकर खोलते हैं।

किसी को नकद में सामान और फर्नीचर बेचना, 

क्रेडिट नोट वाउचर:- 
क्रेडिट नोट वाउचर का प्रयोग जब हम कोई माल बेचते हैं और वो किसी कारण से गलत या ख़राब निकले तो उससे सम्बंधित एंट्री करने के लिए किया जाता हैं इसके अलावा माल पर दी गई छूट की एंट्री भी इसी वाउचर में करते हैं। इस वाउचर को टैली में एक्टिवेट करना पड़ता हैं इसे एक्टिवेट करने के लिए F11 Key दबाकर Use Debit note / credit note option को इनेबल करना पड़ता हैं। क्रेडिट नोट वाउचर को टैली में कंप्यूटर कीबोर्ड शॉर्टकट कुंजी Ctrl + F8 दबाकर खोलते हैं।
 

डेबिट नोट वाउचर:- जब हम किसी पार्टी से माल खरीदते हैं और उस वह माल ख़राब निकल जाता हैं तो हम उस माल को वापस देते है तो उसकी एंट्री हम डेबिट नोट वाउचर में करते है। इसे एक्टिवेट करने के लिए F11 Key दबाकर Use Debit Note / Credit Note Option को इनेबल करना पड़ता हैं।
क्रेडिट नोट वाउचर को टैली में कंप्यूटर कीबोर्ड शॉर्टकट कुंजी Ctrl + F9 दबाकर खोलते हैं।


परचेस वाउचर:- इस वाउचर का उपयोग तब किया जाता हैं जब हम किसी पार्टी से नगद में या फिर उधार में माल खरीदते है। परचेस वाउचर को टैली में कंप्यूटर कीबोर्ड शॉर्टकट कुंजी F9 दबाकर खोलते हैं।
जैसे - श्याम ने अनिल ट्रेडर्स से 40,000/- में मशीन खरीदी। 

रिवर्सिंग वाउचर:- 
यह एक विशेष प्रकार का वाउचर होता हैं जो एक निश्चित अवधि के बाद स्वतः ही जर्नल वाउचर के समान हो जाता हैं इस वाउचर का प्रयोग एंट्री को रिवर्स करने के लिए किया जाता हैं। रिवर्सिंग वाउचर को टैली में कंप्यूटर कीबोर्ड शॉर्टकट कुंजी F10 दबाकर खोलते हैं।

मेमो वाउचर:- इस वाउचर का उपयोग कुछ समय के लिए किया जाता हैं जिसका प्रभाव खातों पर नही पड़ता हैं। इसलिए इसे नॉन एकाउंटिंग वाउचर कहते हैं। इस वाउचर की एंट्री केवल याद रखने के लिए की जाती हैं।  इस वाउचर को टैली में कंप्यूटर कीबोर्ड शॉर्टकट कुंजी CTRL + F10 दबाकर खोलते हैं।  यह वाउचर तभी काम करेगा जब हम ऑप्इशनल वाउचर  का फीचर इनेबल कर देंगे। 
उदाहरण के लिए किसी को अग्रिम सैलरी देना। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ