IP ADDRESS:-
IP Address या “Internet Protocol Address” होता हैं जो एक logical numeric address होता है, जो इस प्रकार का होता हैं :- 181.101.56.121आजकल के समय में सभी लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं। चाहे वो लैपटॉप, मोबाइल, डेस्कटॉप या फिर टेबलेट हो। जब हम किसी भी डिवाइस में इंटरनेट का उपयोग करते हैं तो नेटवर्क की इस दुनिया में हर एक मशीन में एक Unique Identifier होता है। अगर आईपी एड्रेस नहीं होगा तो हम नेटवर्क से एक कंप्यूटर को दूसरे कंप्यूटर के साथ कनेक्ट नहीं कर सकते।
आईपी एड्रेस सभी डिवाइस का अलग-अलग (unique address) होता है। जो किसी भी कंप्यूटर के बीच communication के रूप में कार्य करता है औऱ इसकी मदद से हम एक कंप्यूटर डिवाइस से दूसरे कंप्यूटर डिवाइस को जोड़ सकते हैं।
आईपी एड्रेस के दो Version होते हैं IPV4 और IPV6 ।
IP एड्रेस दो प्रकार के होते हैं जैसे कि Private IP Address, Public IP Address
आइए हम इनका एक-एक करके विस्तार से समझते हैं :=
Private IP Address (प्राइवेट आईपी एड्रेस)
जब हम कोई मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप इत्यादि डिवाइस किसी LAN केबल या WiFi के रूप में कनेक्ट करते हैं, तो उन डिवाइस का IP एड्रेस प्राइवेट IP एड्रेस होता हैं। यदि आपके पास आईएसपी ISP (Internet Service Provider) से जुड़े कुछ अलग-अलग डिवाइस हैं तो आपके सभी devices में एक Private IP Address होगा। यह Private IP Address आपके घर या नेटवर्क के बाहर के डिवाइस से एक्सेस नहीं किया जा सकता है।Public IP Address (पब्लिक आईपी एड्रेस)
पब्लिक आईपी एड्रेस जिसको ISP (Internet Service Provider) देता हैं। यह आईपी एड्रेस पूरे इंटरनेट में अलग ही होता हैं। पब्लिक आईपी एड्रेस दो प्रकार का होता हैं: स्टैटिक या डायनामिक एड्रेस ।स्टैटिक पब्लिक आईपी एड्रेस कभी बदलता नही है और इसे मुख्य रूप से इंटरनेट पर जैसे आईपी कैमेरा, ftp सर्वर, इमेल सर्वर को एक्सेस करने के लिए या रिमोट एक्सेस लेने के लिए काम में लिया जाता हैं|
डायनामिक आईपी एड्रेस वह होता हैं जो हर बार इंटरनेट से कनेक्ट करने पर बदल जाता है। अधिकांश इंटरनेट यूजर के पास डायनामिक आईपी एड्रेस होता हैं, जैसे ही इंटरनेट डिसकनेक्ट कर दिया जाता हैं तो रिकनेक्ट होने पर नया आईपी एड्रेस प्राप्त होता हैं|

0 टिप्पणियाँ