सबनेट मास्क क्या है?
एक सबनेट मास्क एक संख्या
है जो एक आईपी पते के भीतर नेटवर्क पते और होस्ट पते को अलग करती है। एक सबनेट एक
नेटवर्क के भीतर एक छोटा नेटवर्क है जिसके लिए सबनेट मास्क की आवश्यकता होती है ।
सबनेटिंग ऐसी प्रक्रिया है जिसमे बड़े स्तर के नेटवर्क को दो या दो से अधिक लॉजिकल नेटवर्क में विभाजित किया जाता है । इसका आविष्कार लोकल नेटवर्क में IP Address की कमी की समस्या निस्तारण के लिए किया गया हैं।
इसके अलावा मूल नेटवर्क के अंदर कई छोटे उप-नेटवर्क असाइन करने के लिए इन बिट्स का उपयोग करके सबनेटिंग को डिज़ाइन किया गया है।
![]() |
| What is subnetmask in hindi? |
सबनेट मास्क एक IP address की तरह होता है, लेकिन एक नेटवर्क के भीतर केवल आंतरिक उपयोग के लिए इसका उपयोग होता है। डेटा पैकेट को सही जगह पर रूट करने के लिए राउटर सबनेट मास्क का उपयोग करते हैं।
हर IP एड्रेस में एक सबनेट मास्क होता है। Class A, Class B और Class C जैसे सभी क्लास प्रकारों में सबनेट मास्क होता है जिसे डिफ़ॉल्ट सबनेट मास्क के रूप में जाना जाता है। सबनेट मास्क का काम होता है नेटवर्क में मौजूद IP एड्रेस की संख्या और प्रकार को निर्धारित करना ।
क्लास वाइज डिफ़ॉल्ट सबनेट
मास्क इस प्रकार है:
Class A: 255.0.0.0
Class B: 255.255.0.0
Class C: 255.255.255.0
Subnetting की जरुरत क्यों पड़ी/सबनेटिंग क्यों इस्तेमाल की जाती है?
कुछ समय पहले जब इंटरनेट का
ज्यादा उपयोग नहीं होता था तब Subnetting का इतना उपयोग नहीं था लेकिन जब जैसे जैसे इंटरनेट का उपयोग होने लगा तब सभी IP एड्रेस की संख्या भी कम होने लगी क्योंकि उस समय सिमित IP एड्रेस ही उपलब्ध होते थे इसलिए IP एड्रेस की कमी के कारण इंटरनेट खतरे में आ
गया था तब इस समस्या को हल करने के लिए Subnetting का अविष्कार किया गया।
सबनेट मास्क एक 32-बिट संख्या है जो होस्ट बिट्स को सभी 0s पर सेट करके और नेटवर्क बिट्स को सभी 1s पर सेट करके बनाया जाता है । इस तरह, सबनेट मास्क आईपी एड्रेस को नेटवर्क और होस्ट एड्रेस में अलग करता है।
Example
IP Address : 192.10.2.1
Subnet mask : 255.255.0.0
IP (Binary) : 11000000 : 00001010 : 00000010 : 00000001
Subnet mask : 11111111 : 11111111 : 00000000 : 00000000
सबनेट मास्क का उपयोग इसमें नेटवर्क एड्रेस तथा होस्ट एड्रेस में differentiate करने के लिए किया जाता है। जबकि सबनेट मास्क का काम होता है IP एड्रेस को identify करना। मतलब IP एड्रेस में कोनसा भाग होस्ट एड्रेस है और कौनसा भाग नेटवर्क एड्रेस है।

0 टिप्पणियाँ