What is Hashtag? Why do we use #hashtags on social media?

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

What is Hashtag? Why do we use #hashtags on social media?

हैशटैग क्या हैं ? हम सोशल मीडिया पर # हैशटैग का उपयोग क्यों करते हैं ?


आजकल सभी (Hashtag) # का उपयोग सोशल मीडिया पर किसी वीडियो, फोटो, कमैंट्स, पोस्ट या किसी इवेंट को पोस्ट करते हैं तब डालते हैं। आप जरूर सोचते होंगे कि यह # हैशटैग क्या होता हैं और इसका उपयोग क्यों किया जाता हैं? 
आईये हम जानते हैं कि इसका उपयोग क्यों किया जाता हैं ?

सोशल मीडिया पर # (हैशटैग) कैसे काम करता हैं ?


इंस्टाग्राम (Instagram) 

What is Hashtag?
What is Hashtag?
आजकल आप इंस्टाग्राम पर देखते हैं कि लोग घूमने से लेकर खाने तक की फोटो और यहाँ तक कि घर पर कुछ भी करते हैं उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देते हैं। जब हम फोटो को पोस्ट कर देते हैं तब वो पोस्ट केवल हमारे जितने फॉलोवर हैं उन लोगों तक ही पहुंच पाती हैं। इसको हम सोशल मीडिया में रीच (reach) बोलते हैं। इंस्टाग्राम में किसी भी पोस्ट की रीच बढ़ाने के लिए सही हैशटैग # का उपयोग करना जरुरी होता हैं। 
बहुत से लोग पोस्ट करते समय कैप्शन के साथ ही हैशटैग # का उपयोग करते हैं। इससे बेहतर हैं कि आप पोस्ट करने के बाद उसके कमेंट में जाकर सभी हैशटैग ऐड कर दे इससे बहुत सारे यूजर आपकी पोस्ट को देख सकेंगे। आप अपनी पोस्ट को ज्यादा लोगो तक पहुंचाने के लिए कुछ पॉपुलर हैशटैग का उपयोग कर सकते हैं। 

फेसबुक (Facebook)

फेसबुक पर किसी पॉपुलर हैशटैग का पता लगाना हैं तो यूजर फेसबुक के सर्च ऑप्शन पर जाकर पता लगा सकते हैं या www.facebook.com/hashtag/ के बाद जिस टाइप का आपको हैशटैग का पता लगाना हैं वो लिखकर सभी पोस्ट देख सकते हैं। twitter और Instagram दोनों की तुलना में फेसबुक पर हैशटैग का प्रभाव कम रहता हैं।  इसलिए हमें फेसबुक पर ज्यादा हैशटैग का उपयोग नहीं करना चाहिए। 

ट्विटर (twitter)

twitter पर सबसे ज्यादा हैशटैग का उपयोग किया जाता हैं क्योंकि ट्विटर पर बहुत से लोगों की कन्वर्सेशन रियल टाइम में होती हैं। ट्विटर पर आप 140 करैक्टर तक ही हैशटैग का उपयोग कर सकते हैं। इसलिए ट्विटर पर केवल ट्रेडिंग वाले हैशटैग का ही उपयोग करें।  

किस प्रकार काम करता हैं हैशटैग # ?


1.  हैशटैग (Hashtag) का उपयोग बहुत से यूजर्स हर स्टेटस के साथ करते हैं, लेकिन हैशटैग सभी प्रकार के शब्दों पर काम नहीं करता है। इसका इस्तेमाल केवल अल्फ़ान्यूमेरिक शब्दों के साथ ही किया जा सकता है। 
2. हैशटैग के साथ किसी स्पेशल करैक्टर जैसे (% $ ^ &) इनका उपयोग नहीं करना हैं। 
3. जब हम हैशटैग लगाते हैं तब यह देख ले कि जिस शब्द को टैग कर रहें है वह टाइटल से मिलता जुलता या उससे सम्बंधित हो। 
4. अगर आप कोई पोस्ट (फोटो या वीडियो ) अपलोड कर रहे हैं और उस पर अपने पर्सनल मेटर पर कुछ लिख कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं तब हैशटैग का उपयोग नहीं करना हैं। 


हैशटैग (hashtag) का उपयोग सबसे पहले साल 2007 में किया गया था लेकिन तब इस पर किसी का ध्यान नहीं गया था। साल 2013 से हैशटैग बहुत प्रचलित हो गया था और अब तो सोशल मीडिया पर किसी की पोस्ट में बहुत सारे hashtag # देखने को मिलते हैं तो अगर social media पर किसी शब्द के आगे # लगा दिया जाये तो वह उस word को redirect करता है यानी शब्द के आगे # हैशटैग लगाया जाये तो वह एक लिंक में बदल जाता है जो कोई भी उस hashtag पर क्लिक करेगा तो उस word से related  होकर सभी पोस्ट आपको दिख जाएँगी और इस प्रकार आपकी पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुच जाती हैं। 

hashtag use कैसे करे?

आप हैशटैग का उपयोग सोशल मीडिया पर बड़ी ही आसानी से कर सकते है। अगर आप हैशटैग का उपयोग करना नहीं जानते है तो आप इसका लाभ नहीं  उठा सकते है। लेकिन यदि आप इसका उपयोग करना सिख गए तब आप इसका लाभ उठा सकते है। 
जैसे मान लीजिये कि सोशल मीडिया के लिए एक hashtag बनाना है तो इसे निम्न प्रकार से लिखेंगे.
#rajasthani_Chunri_jaipur (सही तरीका)
#rajasthanichunri jaipur  (गलत तरीका )
#rajasthani #chunri #jaipur (गलत तरीका )

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ